Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को हराया, तीन मैच की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त

Ad

Uttarakhand: Cricket: Haldwani: Police: Journalist: नैनीताल में पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव और बेहतर तालमेल को बढ़ाने के लिए 1 फरवरी 2026 को कमलुआगांजा स्थित जी.एन.जी. क्रिकेट मैदान में पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।

मैच में पुलिस टीम की कमान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के हाथों में थी, जबकि प्रेस एकादश का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया। टॉस जीतकर प्रेस एकादश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने दिलाई। सुशील जोशी ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इसके बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने 21 रन बनाकर पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में कांस्टेबल सुनील टम्टा ने 34 रनों की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 175 तक पहुंचाया। प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और संतोष जोशी ने 2-2 विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन हर्ष रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। इसके अलावा पंकज पांडे ने 22 और दिनेश पांडे ने 13 रनों का योगदान दिया। हालांकि हर्ष रावत के अलावा कोई भी बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना पया। दूसरी ओर पुलिस टीम की सधी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस एकादश लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 31 रनों से मुकाबला पुलिस के पक्ष में रहा। पुलिस एकादश की ओर से एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन ऐसे आयोजन पुलिस और प्रेस के बीच भरोसे और मित्रता को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही। इस मैत्री मैच के जरिए पुलिस और प्रेस ने खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया और आपसी रिश्तों को और मजबूत किया।

प्रेस एकादश के खिलाड़ी:
संतोष जोशी (कप्तान), कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, अंकित शाह, हर्ष रावत, गणेश पांडे, दिनेश पांडे, पवन कुंवर, चंद्र प्रकाश, पंकज पांडे, तारा दत्त जोशी, राकेश रावत, योगेश शर्मा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top