
PM Modi Dehradun Visit | Traffic Diversion Plan | Delhi-Dehradun Expressway | Rally Route | Dehradun Traffic Advisory : देहरादून में मंगलवार 14 अप्रैल को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के दौरे को देखते हुए शहर में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं…जिससे आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पहले से तैयारी की गई है।
प्रधानमंत्री इस दिन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
देहरादून पुलिस ने साफ किया है कि यह कार्यक्रम बेहद बड़ा है, इसलिए शहर के अलग-अलग इलाकों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। खासतौर पर कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, आईएसबीटी, प्रेमनगर, मसूरी और रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान बनाया गया है…ताकि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में सुविधा हो और जाम की स्थिति न बने।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान भी कई प्रमुख रास्तों पर बदलाव किया गया है। सेंट ज्यूड चौक, शिमला बाईपास, आईएसबीटी, कारगी चौक, रिस्पना और जीएमएस रोड जैसे इलाकों में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
आम जनता के लिए भी अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार या रुड़की जाने वाले वाहन शिमला बाईपास और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे। वहीं बाहर से आने वाले वाहनों के लिए भी नए रास्ते तय किए गए हैं, ताकि शहर में भीड़भाड़ कम रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से सुदृढ़ किया गया है…ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।






