
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब तय हो चुका है। आगामी सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित किया जाएगा।
यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया है। दरअसल….हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री को मानसून सत्र की तिथि तय करने के लिए अधिकृत किया गया था…जिसके बाद यह घोषणा की गई।
गैरसैंण, जो कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है, एक बार फिर से राजनीतिक हलचलों का केंद्र बनने जा रही है। सत्र के दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
