Nainital-Haldwani News

पंतनगर की वैटेनरी छात्रा प्रियंका खड़कवाल का विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में हुआ चयन


Priyanka Khadakwal; FAO success story:- उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना कमाल दिखा रही है। अपनी मेहनत के दम पर यह बेटियां बड़े से बड़े मुकाम पर पहुंच कर केवल राज्य का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। एक ऐसी कहानी है पंतनगर विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विभाग की छात्रा डा. प्रियंका खड़कवाल की। ( Dr. Priyanka Khadakwal, Pantnagar University)

बताते चलें कि प्रियंका खड़कवाल का चयन विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में ज़ूनोटिक रोग विशेषज्ञ के पद पर हुआ है। डा. प्रियंका खड़कवाल ने वर्ष 2019 में पंतनगर के पशु चिकित्सा महाविद्यालय से स्नातक व वर्ष 2021 में रॉयल वेटरनरी कॉलेज लंदन से पशु सार्वजनिक स्वास्थ्य विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में चयन के पश्चात प्रियंका अब खाद्य एवं कृषि संगठन इंडिया टीम की तकनीकी प्रबंधन गतिविधियों की तैयारी, कार्यशाला अवधारणा नोट्स और अन्य कार्यवाही में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इसके अलावा वे तकनीकी ब्रीफिंग, दस्तावेज की समीक्षा में समर्थन, राष्ट्रीय महामारी विज्ञान क्षमता व विकास के कार्यों में भी सहायता करेंगी। महामारी विज्ञान के तरीकों और रोग की पहचान के लिए निगरानी के साथ-साथ प्रियंका भारत के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ तकनीकी कार्यक्रम का भी एक प्रमुख हिस्सा बनेंगी। (Dr Priyanka Khadakwal World Food and Agriculture Organisation)

Join-WhatsApp-Group

अपने इस अमूल्य योगदान के लिए प्रियंका को प्रतिवर्ष संगठन द्वारा 18 लाख का वेतन प्रदान किया जाएगा। डॉ प्रियंका की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता डा. ऐ.एच. अहमद, महाविद्यालय प्लेसमेंट काउन्सलर डा. राजीव रंजन कुमार, डा. एस.सी. त्रिपाठी, डा. ए.के. उपाध्याय, डा. जे.एल. सिंह एवं अन्य सभी संकाय सदस्यों ने बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। प्रियंका की उपलब्धि से राज्य भर में खुशी की लहर है। (Dr. Priyanka Khadakwal Zoonotic disease specialist)

To Top