Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्वर्ण समाज का UGC के खिलाफ प्रदर्शन,बिल को तत्काल वापस लेने की मांग

Ad

Haldwani: UGC: Protest: UGC बिल के विरोध में शनिवार को स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। स्वर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तावित UGC बिल स्वर्ण समाज के हितों के विरुद्ध है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिल पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं। इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें केंद्र सरकार से बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top