Dehradun News

ब्रिगेडियर मर्डर केस पर राहुल गांधी बोले….उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

rahul gandhi
Ad

DehradunShooting | UttarakhandNews | LawAndOrder | RahulGandhi | CrimeNews | BreakingNews : राजधानी देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई…जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

इस मामले को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने इस हत्या को कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या यह दर्शाती है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करते हैं…वे भी अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आम नागरिकों में भय का माहौल है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। हालांकि…अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

देहरादून की यह घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं…बल्कि राजनीतिक बहस का भी केंद्र बन गई है…जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top