Rajasthan

राजस्थान में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 ठिकानों पर रेड

Jal Jeevan Mission Scam
Ad

Jaipur News : Jal Jeevan Mission Scam : Rajasthan ACB Raid : JJM Scam : Rajasthan Corruption : राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में एक साथ छापेमारी की। डीआईजी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालौर समेत बिहार और झारखंड के 15 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।

इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र रिटायर्ड आईएएस और पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के संभावित ठिकाने रहे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले की कड़ियां उच्च प्रशासनिक स्तर तक जुड़ी हुई हैं। सुबह से ही एसीबी की टीमों ने संदिग्धों के घर और कार्यालयों पर जांच शुरू कर दी।

एसीबी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें केडी गुप्ता, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित, अरुण श्रीवास्तव और निरिल कुमार शामिल हैं। सभी से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले एसीबी ने पीएचईडी विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये के ठेके देने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों को नजरअंदाज कर चहेती कंपनियों को लाभ पहुंचाया और सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

बताया जा रहा है कि ‘हर घर जल’ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने के नाम पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताएं हुईं। जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर टेंडर हासिल किए, घटिया सामग्री का उपयोग किया और कई स्थानों पर बिना काम किए ही भुगतान ले लिया।

फिलहाल एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top