
RRB Recruitment 2026 | Assistant Loco Pilot | Railway Jobs | rrbapply.gov.in | ITI Diploma Eligibility : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पद विवरण:
पद का नाम: सहायक लोको पायलट
उपलब्ध पद: 11,127
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
योग्यता:
उम्मीदवार को न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए।
NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ITI डिग्री किसी ट्रेड में जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि।
उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो।
या तीन साल का डिप्लोमा हो जो मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में हो।
आवेदन कैसे करें:
ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएँ।
होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
Apply Online विकल्प चुनें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट करें।
आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।






