
Uttarakhand: Railway: Update: Jan shatabdi Train: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी 12035/12036 का मझोला पकड़िया स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव के अवसर पर माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्राॅनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार जितिन प्रसाद मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से 26 फरवरी, 2026 को 12.01 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस का मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव के फलस्वरुप गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जायेगा।
12035 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2026 से मझोला पकड़िया स्टेशन पर 11.59 बजे पहुँचकर 12.01 बजे छूटेगी तथा वापसी यात्रा में 12036 दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2026 से मझोला पकड़िया स्टेशन पर 14.50 बजे पहुँचकर 14.52 बजे छूटेगी।
इस गाड़ी का मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव दिये जाने के फलस्वरूप 29 अप्रैल, 2026 से टनकपुर, बनबसा, खटीमा स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन निम्नवत किया गया है।
12035 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से 11.20 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 11.31 बजे तथा खटीमा से 11.50 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में 12036 दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 2026 से परिवर्तित समयानुसार टनकपुर स्टेशन पर 16.10 बजे पहुँचेगी।






