Dehradun News

आज पहाड़ी जिलों में बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम? जानिए पूरा अपडेट

weather update
Ad

Uttarakhand Weather Update | Rain Alert | Snowfall Forecast | IMD Dehradun | Weather News :उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 6 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 1 से 3 अप्रैल तक मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों….उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

4 अप्रैल से मौसम का असर पूरे राज्य में दिखाई देगा। इस दौरान पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है…जो 6 अप्रैल तक जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुरुआती दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी…लेकिन बाद में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top