Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 25 और 26 सितंबर को होगी बारिश


Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में चटख धूप खिलने से पारा बढ़ गया है। प्रदेश में अभी मानसून की विदाई में एक हफ्ते का समय है, लेकिन बारिश का क्रम धीमा पड़ने से तापमान में वृद्धि हो रही है। लेकिन मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।  ( Rainfall in uttarakhand )

25 और 26 सितंबर को बारिश

मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि बीते 4 से 5 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में आइसोलेटेड टाइप एक्टिविटी देखने को मिली है। लेकिन 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। तो वहीं इसके बाद 30 सितंबर तक प्रदेश का मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ( Uttarakhand Weather Updates )

Join-WhatsApp-Group

ऐसा रहा तापमान

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

To Top