
Rajasthan Weather Update : Western Disturbance Rajasthan : Jaipur Weather News : Rajasthan Rain Forecast : Rajasthan Temperature : राजस्थान में मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया…जो सामान्य से अधिक है। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कई जिलों में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिश्रित प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।






