
Uttarakhand News: Defence Minister: Rajnath Singh: उत्तराखंड में भाजपा की ओर से विधानसभा 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। धामी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2017 के बाद से भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड में किया जा रहे विकास कार्यों का वर्णन किया।
वहीं उन्होंने 2022 चुनाव से पहले दिए गए बयान को भी दोहराया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा चुनाव को अपने नाम करेगी। साल 2022 विधानसभा चुनाव में धामी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाई और एक इतिहास भी रचा।
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पिछली बार उन्होंने धामी को धाकड़ धामी कहा था। और इस बार हल्द्वानी में उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को धुरंधर धामी नाम दिया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी भी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने जिस तरह से धामी नेतृत्व की तारीफ की और उन्हें धुरंधर बताया उसे साफ नजर आ रहा है कि भाजपा ने इशारों इशारों में धामी को 2027 विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी है।






