Sports News

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत लिया है। भारत के लिए गुरुवार का दिन अच्छा गुजरा है। ये आज ही आज में भारत के लिए दूसरा मेडल है। हॉकी के बाद अब पहलवानी में भारत ने पदक जीत लिया है।

57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में रवि दहिया का सामना दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के पहलवान जावुर युगुऐव से हुआ। जिसमे उन्हें 7-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Join-WhatsApp-Group

लेकिन अपनी मेहनत और खेल के कारण वह सिल्वर जीतने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले रवि ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नूरीस्लाम सनायेव को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

To Top