National News

Republic Day 2026: मध्य रेल ने यात्रियों को दी AC लोकल ट्रेनों की बड़ी सौगात

indain railway
Ad

Republic Day : Central Railway : Flag Hoisting : Railway News : Mumbai Local Trains : 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य रेल मुख्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य रेल के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवार और लाखों यात्रियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्य रेल ने अपनी यात्रा 16 अप्रैल 1853 को 33 किलोमीटर की पहली रेल लाइन से शुरू की थी। आज यह 4353 किलोमीटर के विशाल नेटवर्क में बदल चुकी है…जो पांच मंडलों और 499 रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है। मुंबई का उपनगरीय नेटवर्क देश का सबसे व्यस्त और जटिल नेटवर्क है…जहां प्रतिदिन 40 लाख से अधिक यात्रियों को 1,820 लोकल ट्रेनें सेवा देती हैं।

उन्होंने घोषणा की कि यात्रियों की सुविधा के लिए हार्बर लाइन पर 14 पारंपरिक लोकल ट्रेनों को एसी सेवाओं में अपग्रेड किया गया है। अब मध्य रेल में कुल 94 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मध्य रेल के लिए गर्व का क्षण बताया और यह भी कहा कि रेलवे ने हाल ही में 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 में पांच व्यक्तिगत पुरस्कार और पांच दक्षता शील्ड जीते हैं।

सुरक्षा पर जोर देते हुए जीएम ने कहा कि लगातार प्रयासों के कारण रेल दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2025 तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बेहतर सुरक्षा उपायों और उत्कृष्ट कार्य के लिए 109 कर्मचारियों को महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 13 फुट ओवर ब्रिज, 35 रोड ओवर ब्रिज और 58 रोड अंडर ब्रिज शुरू किए गए….जबकि 19 लेवल क्रॉसिंग गेट हटा दिए गए। साथ ही 210 पुलों पर बड़े पैमाने पर मरम्मत पूरी की गई है।

तकनीकी उन्नयन पर बोलते हुए जीएम ने कहा कि अब तक 171 लोकोमोटिव में ‘कवच’ प्रणाली लगाई जा चुकी है…जिससे ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित हुआ है। 86.22 किलोमीटर पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और 28 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भी लागू की गई।

पुणे मंडल के अहिल्यानगर–बीड सेक्शन के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन भी हुआ…जो स्थानीय यात्रियों और औद्योगिक-कृषि परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के समापन पर जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने सभी रेल कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना की और कहा कि सामूहिक प्रयासों से मध्य रेल भविष्य में भी भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से यात्रियों के प्रति सेवा भाव, विनम्रता और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top