Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की रिनिशा को पूरा देश कर रहा है सलाम, महज 13 साल की उम्र में जीते 13 स्वर्ण पदक


Haldwani news: Rinisha lohani: हल्द्वानी की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। हर क्षेत्र में शहर की बेटियां बेटों से एक कदम आगे हैं। बेटियां लगातार हल्द्वानी का नाम रोशन कर रही हैं। खेलों के क्षेत्र में भी बेटियों का कद पहले से बढ़ गया है। पढ़ाई लिखाई से लेकर खेल कूद तक, शहर कि बेटियां नाम रोशन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। आज हम जिस बेटी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हल्द्वानी और पूरे राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। जी हां…हम बात कर रहें हैं रिनिशा लोहनी की। ( Rinisha lohani won gold medal )

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

महज 13 साल की रिनिशा लोहनी ने जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में फुल काॅन्टैक्ट प्रारूप में गोल्ड मेडल जीतकर केवल हल्द्वानी का ही नही बल्कि पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में आठवीं की छात्रा हैं। रिनिशा के पिता रोडवेज आरएम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। ( Rinisha lohani won gold medal in national karate championship )

Join-WhatsApp-Group

13 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं

छोटी सी उम्र में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली रिनिशा ने पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिनिशा अब तक 13 स्वर्ण पदक, 04 रजत पदक और 03 कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। रिनिशा की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। रिनिशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और कोच को दिया है। रिनिशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनएं। ( Rinisha lohani won 13 gold medal, 4 silver medal and 3 bronze medal )

To Top