
UttarakhandRoadways : HoliFestival2026 : RoadwaysIncentive : DriverConductorBonus : UttarakhandTransport : HoliDutyBonus : PublicTransportUpdate : RoadwaysEmployees : FestivalSpecialScheme : UttarakhandNews : होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। यह योजना 27 फरवरी से 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी। निगम का उद्देश्य त्योहार के समय बस संचालन सुचारु रखना और लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना है।
निगम के आदेश के अनुसार जो चालक और परिचालक लगातार 10 दिन तक निर्धारित दूरी पूरी करते हुए ड्यूटी करेंगे…उन्हें 1250 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मैदानी, मिश्रित और पर्वतीय मार्गों के लिए अलग-अलग किलोमीटर का मानक तय किया गया है। वहीं पूरे 11 दिन बिना अवकाश काम करने पर यह राशि 1500 रुपये तक मिलेगी।
होली के दिन ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाएंगे। यदि बस का लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक रहता है तो 500 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा।
योजना में तकनीकी और डिपो स्टाफ को भी शामिल किया गया है। उन्हें 10 दिन कार्य करने पर 1000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
निगम का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को समय पर बस सेवा मिलेगी और कर्मचारियों को भी उनके समर्पण का सम्मान मिलेगा।






