Udham Singh Nagar News

कुमाऊं में टूटा एक और पुल, बाढ़ जैसे हालातों के बीच बह गया एक युवक

कुमाऊं में टूटा एक और पुल, बाढ़ जैसे हालातों के बीच बह गया एक युवक

रुद्रपुर: पूरे कुमाऊं में बारिश का दौर रुक जरूर गया है। मगर कहीं कहीं पर मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रुद्रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलभट्टा क्षेत्र में हंसली नदी के पुल टूटने से हालात बेकाबू हो गए हैं। बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो वही एक व्यक्ति भी लापता हो गया है। जिसकी खोजबीन जारी है।

दरअसल रुद्रपुर में बीते दिन भी नालों के उफान पर आने से कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। खासकर, ट्रांजिट कैंप, इंदिरा कॉलोनी और आवास विकास में पानी का स्तर काफी पहुंच गया था। हालात यहां तक थे कि एक-एक मंजिल तक घर पानी में डूब गए थे। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हजारों की तादाद में लोगों का रेस्क्यू किया। कई इलाकों में नाव भी चलती देखी गईं।

Join-WhatsApp-Group

बुधवार का सुबह कई जगहों के लिए अच्छी रही। धूप खिली मगर रुद्रपुर में हालात खराब हो गए हैं। पुलभट्टा क्षेत्र में हंसली नदी पर बना पुल टूट गया है। इस कारण दर्जनों मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैराज के दो गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हसंली नदी में एक व्यक्ति डूबा है। जिसे ढूंढा जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी है।

बता दें कि सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान नैनीताल जिले को हुआ। कहीं पुल टूट गए, मकान टूट गए, सड़कें बंद हो गईं। कई लोगों की जानें गईं। कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सड़क बंद होने से कई जगह लोग फंस गए हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करने वाले हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को राहत कोष के रूप में 10-10 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

To Top