
Haldwani: Cricket: Sreesanth: Opener: हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को मुंबई स्पार्टन और रॉयल राइडर पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे बारिश के चलते 15 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई स्पार्टन ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
मुंबई की पारी में एक चौंकाने वाला नजारा भी देखने को मिला, जब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके और 10 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी एंजेलो परेरा ने पवेलियन भेजा। श्रीसंत को ओपनिंग करते देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।
मुंबई की ओर से भारत चिपली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।






