
MMRCL Recruitment : Mumbai Metro Jobs : Government Engineering Jobs : Railway Sector Careers : MMRCL Vacancy: सरकारी क्षेत्र में स्थिर और आकर्षक करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mmrcl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ पदों पर 50 वर्ष से अधिक आयु के अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
कुल 6 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 1 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) – 1 पद
डिप्टी इंजीनियर (सिविल) – 1 पद
डिप्टी इंजीनियर (S&T) – 1 पद
जूनियर इंजीनियर-II (S&T) – 1 पद
असिस्टेंट (IT)-I – 1 पद
वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है…जो लगभग 34,020 से 2,80,000 प्रति माह तक है। कुछ पद नियमित या डेप्युटेशन आधार पर भरे जाएंगे…जबकि कुछ कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त होंगे।
योग्यता और अनुभव
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित है।
जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) पद के लिए इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिग्री और लगभग 18 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री और 7–10 साल का अनुभव जरूरी है। डिप्टी इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और संबंधित अनुभव अनिवार्य है, जबकि आयु सीमा 35 वर्ष तक है। डिप्टी इंजीनियर (S&T) और जूनियर इंजीनियर-II (S&T) पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। असिस्टेंट (IT)-I पद के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में डिग्री के साथ हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग का अनुभव जरूरी है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को recruitment.mmrcl.com पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध भर्ती विज्ञापन लिंक खोलना होगा।
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन
आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरना
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना
रिज्यूम और वर्तमान सैलरी स्लिप जमा करना
फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन सबमिट करना जरूरी है।
सरकारी विभाग में कार्यरत उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और दस्तावेज संबंधित पते पर भेजने होंगे।






