
PurnagiriMela : MelaSpecialTrain : NERailway : Tanakpur : Bareilly : Kasganj : मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए North Eastern Railway के इज्जतनगर मंडल ने 6 मार्च से 30 जून तक मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। बरेली-टनकपुर और कासगंज-टनकपुर रूट पर विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी…जिनकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।
प्रमुख मेला स्पेशल ट्रेनें
05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल
बरेली जंक्शन से 01:50 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा होते हुए 05:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल
टनकपुर से 21:35 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर होते हुए अगले दिन 01:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
05451 कासगंज-टनकपुर सवारी मेला स्पेशल
कासगंज से 04:35 बजे प्रस्थान कर बदायूं, बरेली, पीलीभीत, खटीमा, बनबसा होते हुए 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
05452 टनकपुर-कासगंज सवारी मेला स्पेशल
टनकपुर से 13:10 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली होते हुए कासगंज तक संचालित होगी।
होली पर नियमित ट्रेनों में ‘नो रूम’, स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा
होली की भीड़ के चलते लंबी दूरी की नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में 5 मार्च तक ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को सीट तो दूर, खड़े होने तक की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में होली स्पेशल ट्रेनें ही सहारा बनी हुई हैं। हालांकि, भीड़ नियंत्रण के कारण कई स्पेशल ट्रेनें 3 से 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
मार्च माह में अप-डाउन मिलाकर करीब 80 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे सोशल मीडिया के माध्यम से स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी साझा कर रहा है।
अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
(05045) लालकुआं–राजकोट
(05060) लालकुआं–कोलकाता
(05301) मऊ–अम्बाला कैंट
(05005) बढ़नी–अमृतसर
(05023) गोमती नगर–खातीपुरा
इन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल सीटें उपलब्ध बताई जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।






