Nainital-Haldwani News

लालकुआं से मुंबई समेत 4 महानगरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ad

Train: Uttarakhand: Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इज्जतनगर मंडल की कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। ये सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित मार्ग, स्टॉपेज, समय और कोच संरचना के अनुसार ही चलेंगी। विस्तारित संचालन की जानकारी इस प्रकार है:

1. लालकुआं – कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05060/05059):

  • ट्रेन संख्या 05060 (लालकुआं से कोलकाता) अब 10 जुलाई 2025 से 28 अगस्त 2025 तक हर गुरुवार चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 05059 (कोलकाता से लालकुआं) अब 12 जुलाई 2025 से 30 अगस्त 2025 तक हर शनिवार को चलेगी।

2. लालकुआं – राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05045/05046):

  • 05045 (लालकुआं से राजकोट) 6 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक हर रविवार
  • 05046 (राजकोट से लालकुआं) 7 जुलाई 2025 से 1 सितंबर 2025 तक हर सोमवार

3. बनारस सिटी – लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05029/05030):

  • 05029 (बनारस सिटी से लालकुआं) 7 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।
  • 05030 (लालकुआं से बनारस सिटी) 8 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।

4. मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09075/09076):

  • 09075 (मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम) 2 जुलाई 2025 से 24 सितंबर 2025 तक हर बुधवार को संचालित होगी।
  • 09076 (काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल) 3 जुलाई 2025 से पहले 25 सितंबर 2025 तक हर गुरुवार को चलेगी।
    (नोट: पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर दी गई थी, जिसे अब संशोधित कर 25 सितंबर किया गया है)

5. मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09185/09186):

09186 (कानपुर अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल) 7 जुलाई 2025 से 29 सितंबर 2025 तक हर सोमवार

09185 (मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज) 6 जुलाई 2025 से 28 सितंबर 2025 तक हर रविवार

Ad
To Top