
Haldwani: Ranji Trophy: Uttarakhand: Karnataka: Aditiya Rawat: उत्तराखंड और कर्नाटका के बीच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। कर्नाटका ने दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 502 रन बना लिए हैं। कर्नाटका के लिए केएल राहुल ने 141 और कप्तान देवदत्त पडिकल ने 232 रनों की पारी खेली। वहीं करूण नायर ने 60 रनों का योगदान दिया। मौजूदा वक्त में कर्नाटका मजबूत स्थिति पर है लेकिन खेल के मैदान पर कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। उत्तराखंड टीम भी किसी भी दिन बड़ा प्रदर्शन करने का मद्दा रखती है और इसी का इंतजार क्रिकेट फैंस को भी है।
सेमीफाइनल मैच के पहले दिन हल्द्वानी निवासी युवा तेज गेंदबाज आदित्य रावत के नाम दो बड़ी सफलता रही। उन्होंने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। एक युवा खिलाड़ी के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों को आउट करना एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। आदित्य भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहां शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें उत्तराखंड रणजी टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अब तक अपने चयन को सही साबित किया है।
आदित्य रावत ने 2025-2026 रणजी ट्रॉफी सीजन में ही उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया है। खबर लिखे जाने तक वो 5 पारियों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। एक गेंदबाज के रूप में आदित्य की घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में एक शानदार शुरुआत हुई है। वहीं सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में जो दो बड़े विकेट उन्हें मिले हैं वो उनके मनोबल को जरूर बढ़ाएंगे।






