Rudraprayag News

देवप्रयाग के आयुष बडोनी पर BCCI का भरोसा, इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे


Bcci: Emerging Asia Cup 2024: Team India: Ayush Badoni:  इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए बीसीसीआई ने एक युवा टीम का चुनाव किया है। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा इमर्जिंग एशिया कप में भारत की इमर्जिंग टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। भारत की टूर्नामेंट के पिछले सीजन का उप विजेता है। इस टीम में युवा आयुष बडोनी को भी चुना गया है। बडोनी ने पिछले तीन-चार वर्षों में कमाल का प्रदर्शन किया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बडोनी का दिल्ली टी-20 लीग में भी कमाल का प्रदर्शन रहा था। उत्तरी दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ बडोनी ने 19 छक्के जड़े थे। उन्होंने साउथ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी की थी। इस मुकाबले में बडोनी ने 55 गेंद में 165 रनों की पारी खेली थी।

युवा आयुष बडोनी को भी मिला मौका

बता दें कि मूल रूप से देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्वीली के सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उससे पहले वो भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां के प्रदर्शन के बदलते ही आयुष बडोनी को दिल्ली ने अपनी सीनियर टीम में भी शामिल किया। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में बडोनी तीन शतक भी जड़ चुके हैं। जबकि आईपीएल में उनके बल्ले से 4 फिफ्टी निकल चुकी हैं और स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा रहा है। बडोनी ने 2018 में अंडर-19 टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे में कमाल किया था। उन्होंने कोलंबो टेस्ट में नाबाद 185 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद वो चयनकर्ताओं के रेडार में रहे हैं।

Join-WhatsApp-Group

इमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, अनुज रावत, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, आकिब खान, अंशुल कंबोज, वैभव अरोड़ा, रितिक शौकीन, आर साई किशोर, राहुल चाहर, रसिख सलाम।

To Top