Sports News

देहरादून के अभिमन्यु ने ईरानी ट्रॉफी में जड़ा शतक, क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए होगा चयन !


Cricket: Irani Trophy: Abhimanyu Eshwaran: मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 537 रन बनाए। जवाब में रेस्ट आफ इंडिया ने 416 रन बना डाले। मुंबई के लिए सरफराज खान ने नाबाद 222 रनों की पारी खेली और ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 97 रनों की पारी खेली।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन ने 292 गेंदों में 191 रनों की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और 16 चौके शामिल रहे। घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु ने अब तक कुल 26 शतक जमाए हैं। दलीप ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से दो शतकीय पारी निकली थी। अभिमन्यु ईश्वरन का फॉर्म जिस तरीके का चल रहा है, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। हालांकि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के रहते हुए अंतिम एकादश में जगह मिला मुश्किल ही नजर आ रहा है लेकिन लंबे वक्त से अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं और भारतीय टीम में एंट्री के लिए मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

Join-WhatsApp-Group

ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में बंगाल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और लगातार रन बनाते आ रहे हैं। उनके बल्ले से 98 मैचों की 167 पारियों में 48 से ज्यादा की औसत से 7,300 से ज्यादा रन निकले हैं।उन्होंने 26 शतक और 29 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 233 रन रहा है।इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के लगातार 2 मुकाबलों में भी शतक जड़े थे। उन्होंने 116 और 157* रन का स्कोर बनाया था।

To Top