Sports News

ऋषभ पंत 524 दिन बाद भारत के लिए मैदान में उतरे और जड़ दिया अर्धशतक

Rishabh Pant: Fifty: Warm Up Match: India vs Bangladesh: ऋषभ पंत भारत के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें पूरी दुनिया से प्यार मिलता है। हर कोई ऋषभ पंत के लिए प्यार लूटाता है। हर कोई उनके खेलने के अंदाज से प्रभावित रहता है। छोटे से करियर में वो कई बार टीम को जीत दिला चुके हैं। ऋषभ पंत जिस टीम के लिए खेलते हैं, उनका एक अलग इंपेक्ट रहता है। साल 2022 के अंत में पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। किसी ने सोचा नही था कि 14-15 महीने में पंत मैदान पर दिखाई देंगे। चोट से उभरने के बाद पंत पुराने अंदाज में ही दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने जहां से छोड़ा था, वहीं सो शुरू किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ फिफ्टी

भारत के लिए टी-20 विश्वकप के वॉर्मअप मैच में पंत के बल्ले से शानदार फिफ्टी निकली। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्को की मदद से 53 रन बनाए। पंत की पारी में कई शॉर्ट्स देखने को मिले, जिसने फैंस को भरोसा दिया कि ये खिलाड़ी कुछ अलग करने वाला है।

2022 में खेला था, आखिरी मैच

बता दें कि पंत ने भारत के लिए 22 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 में आखिरी मैच खेला था। ये एक टेस्ट मैच था। इसके बाद पंत सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में वापसी की। पंत के बल्ले से आईपीएल 2024 में 446 बनाए और सूची में 13वें नंबर पर रहे। पंत की मासनिकता को लेकर तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिक्रियां दी है। वहीं पंत वॉर्मअप मैच में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे थे। उन्होंने अच्छा भी किया। क्या पता भारत के इस मैच विजेता खिलाड़ी को विश्वकप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराई जाए, जो विरोधियों के लिए शुभ संकेत नहीं है।

To Top