Sports News

कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास, भारत को कभी नहीं मिला ऐसा कप्तान !

Ad

Virat Kohli: Test Cricket: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले से कहा जा रहा था कि विराट टेस्ट क्रिकेट छोड़ना चाहते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि विराट कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। BCCI ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात भी की थी।

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा था। इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। कोहली ने 9 पारियों में 190 रन बनाए। इनमें एक शतक शामिल था।

भारत के लिए विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में बतौर लीडर वे धोनी और रोहित दोनों से आगे हैं। कोहली ने घर में सभी 11 सीरीज जीतीं धोनी और रोहित दोनों की कप्तानी में भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। रोहित की कप्तानी में तो न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप भी शामिल है। कोहली ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घरेलू मैदान पर कप्तानी की थी। भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज 3-0 से जीती। इसके बद कोहली की कप्तानी में टीम ने घर सभी टेस्ट सीरीज जीतीं। कोहली ने टेस्ट में 30 शतक बनाए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 14 शतक भारत में बनाए हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने केवल एक शतक जड़ा है।

कप्तान के रूप में भी विराट के नाम कई रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले कोहली दुनिया के पहले कप्तान हैं। टेस्ट में कप्तान के रूप में 7 दोहरे शतक लगाने वो पहले बल्लेबाज है। बतौर कप्तान अपने डेब्य़ू मैच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। कहोली ने 2014-2015 एडिलेड टेस्ट में 256 रन बनाए थे। कोहली ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था, हालांकि भारत ये मैच हार गया था।

Ad Ad Ad
To Top