Nainital-Haldwani News

अजब खेल! बिना गैस मिले ही फोन पर आ रहा डिलीवरी मैसेज, उपभोक्ता परेशान

Gas Delivery Issue Haldwani
Ad

Gas Delivery Issue Haldwani | LPG Cylinder Complaint | Indane Gas Problem | Uttarakhand News : शहर में गैस संकट के बीच अब एक नई समस्या सामने आ रही है। लोगों को बिना सिलिंडर मिले ही मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज मिल रहा है…जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को कई लोग शिकायत लेकर पहुंचे। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे गैस बुक करने की कोशिश कर रहे हैं…तो सिस्टम में पहले से ही सिलिंडर डिलीवर दिखाया जा रहा है।

रिटायर्ड सैनिक आरएस मेहरा ने बताया कि उन्होंने जब सिलिंडर बुक करना चाहा तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि 26 मार्च को गैस डिलीवर हो चुकी है…जबकि उन्हें सिलिंडर मिला ही नहीं। उनकी पासबुक में भी कोई एंट्री नहीं थी।

इसी तरह श्याम विहार निवासी महेश चंद्र और अन्य उपभोक्ताओं ने भी ऐसी ही शिकायत की। एक महिला ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले सिलिंडर लिया था…लेकिन सिस्टम में हाल ही में डिलीवरी दिख रही है।

लोगों में बढ़ रही नाराजगी

इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना सिलिंडर मिले ही उनके खाते में सब्सिडी भी दिख रही है। गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को नया सिलिंडर देने का आश्वासन दे रहे हैं…लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।

समय पर नहीं मिल रही होम डिलीवरी

कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। जीतपुर नेगी निवासी गंगोत्री चंद ने कहा कि डिलीवरी वाहन कई बार आया….लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, त्रिवेणी शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को बुकिंग करने के बाद भी उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिला है।

अधिकारी ने क्या कहा?

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top