Dehradun News

अचानक बदला मौसम, उत्तराखंड में ठंड बढ़ी — IMD का बड़ा अपडेट

WEATHER UPDATE
Ad

Uttarakhand Weather Update : IMD Uttarakhand Forecast : Snowfall Uttarakhand : Western Disturbance : Dehradun Weather : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और प्रदेश के पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए रहे। बुधवार को कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई…जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज रात तक बना रह सकता है।

बदले मौसम के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया….जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया। निचले इलाकों में भी तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top