
Uttarakhand Success Story | Sandeep Kumar | Champawat Pride | UPSC ASO | Inspiring Youth : चंपावत के एक युवा ने अपनी मेहनत से नई मिसाल कायम की है कोयाटी ग्राम पंचायत के सिमाड़ गांव निवासी टैक्सी चालक के बेटे संदीप कुमार ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है।
संदीप ने ऑल इंडिया में 2016वीं रैंक और अपनी कैटेगरी में 57वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
संदीप की सफलता आसान नहीं थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से की और बाद में जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में चयनित हुए। इंटर के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।
खास बात यह है कि संदीप ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।






