Nainital-Haldwani News

यहां पट्टे की जमीन पर बना होटल, नैनीताल जिले में 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Ad

Nainital : LandLeaseViolation : DMAction : LalitMohanRayal : UttarakhandNews : जनपद में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि के व्यावसायिक उपयोग का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट Lalit Mohan Rayal की अदालत ने पट्टे की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह, केशर सिंह और उदुली देवी को श्रेणी–5 व श्रेणी–7(क) के अंतर्गत उक्त भूमि कृषि कार्य के लिए आवंटित की गई थी। जांच में पाया गया कि भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप न कर उसे विकास किरोला के पक्ष में लीज पर दे दिया गया। संबंधित भूमि पर होटल/रिसोर्ट का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

राजस्व अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का निर्णय लिया। साथ ही परगना अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार भूमि का विधिवत कब्जा लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top