
Haldwani woman suicide | Uttarakhand news | Damuwadhunga incident | family tragedy | children orphaned story : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दुखद और दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के दमुवाढूंगा इलाके में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय उर्मिला देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया…लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सबसे मार्मिक पहलू यह है कि महिला के दो मासूम बच्चे….एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा अपनी मां को खोकर बेसुध हो गए। मां की हालत देखकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है…जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि महिला का पति पिछले तीन साल से लंदन में नौकरी कर रहा है। वह वीजा पर वहां कार्यरत है, जबकि परिवार हल्द्वानी में ही रह रहा था। घटना की सूचना पति को फोन के माध्यम से दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है…जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।






