Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: नैनीताल में कई घंटे तक बिजली रही गुल

upcl
Ad

Power Outage : Nainital : Electricity Shutdown : Technical Maintenance : आज सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए यह बिजली कटौती आवश्यक थी।

नैनीताल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रविवार को करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम द्वारा 220 केवी पावर उपकेंद्र में 132 केवी बस बार का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में लंबे समय तक शटडाउन किया गया।

एसडीओ प्रियंक पांडे नेकहा कि यह कार्य पूर्व नियोजित रखरखाव और परीक्षण का हिस्सा है। 132 केवी बीस बार के सफल परीक्षण और कमीशनिंग के बाद बिजली वितरण और अधिक मजबूत और सुरक्षित हो जाएगा। इस दौरान कई उपकेंद्रों में बिजली आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रही।

विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में सूखाताल, पाइंस, मेहरागांव, घोड़ाखाल, रामगढ़, बेतालघाट, गरमपानी, भीमताल, सरगाखेत, पदमपुरी और ओखलकांडा शामिल हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम और तकनीकी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।

विद्युत विभाग का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है….लेकिन इससे दीर्घकालिक लाभ होंगे। 132 केवी बीस बार की कमीशनिंग के बाद ग्रिड की क्षमता बढ़ेगी और लोड प्रबंधन बेहतर होगा। बार-बार होने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top