National News

Aadhaar कार्ड में केवल एक ही बार चेंज कर सकते हैं ये 2 चीज, क्या है प्रक्रियां !

Ad

AadhaarCardUpdateRules :UIDAIUpdate : AadhaarCardNews : AadhaarUpdateLimit : IndiaNews : आज के समय में आधार कार्ड केवल पहचान पत्र ही नहीं बल्कि देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। सिम कार्ड खरीदने, बैंक खाता खुलवाने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी 12 अंकों वाला आधार नंबर देश के 95 प्रतिशत से अधिक नागरिकों के पास मौजूद है।

आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक जानकारी जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज रहती हैं। हालांकि इन जानकारियों को अपडेट कराने के लिए UIDAI ने कुछ सीमाएं भी तय की हैं।

सरनेम बदलने की सीमा

UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड धारक अपने नाम या सरनेम में बदलाव पूरी जिंदगी में अधिकतम दो बार ही कर सकता है। अक्सर शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदलती हैं…लेकिन ऐसा करना अनिवार्य नहीं है। यदि वे चाहें तो अपने पुराने सरनेम के साथ ही दस्तावेज जारी रख सकती हैं।

जन्मतिथि केवल एक बार बदलने का मौका

अगर किसी व्यक्ति को आधार में दर्ज जन्मतिथि में सुधार कराना है तो यह मौका केवल एक बार ही मिलता है। यानी जीवन में सिर्फ एक बार ही डेट ऑफ बर्थ को अपडेट या मॉडिफाई किया जा सकता है।

जेंडर अपडेट की भी एक ही बार अनुमति

आधार कार्ड में जेंडर (महिला या पुरुष) बदलने की सुविधा भी UIDAI देता है…लेकिन यह बदलाव भी केवल एक बार ही किया जा सकता है।

मोबाइल नंबर बदलने की कोई सीमा नहीं

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि कोई व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर बदलता है तो उसे आधार में अपडेट कराया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोई लिमिट तय नहीं की गई है और इसे जरूरत के अनुसार कई बार बदला जा सकता है।

एड्रेस अपडेट करने की भी कोई सीमा नहीं

अगर कोई व्यक्ति काम या अन्य कारणों से शहर बदलता है तो आधार में अपना पता अपडेट कर सकता है। UIDAI ने एड्रेस अपडेट करने के लिए भी कोई तय सीमा निर्धारित नहीं की है।

कौन-सा अपडेट ऑनलाइन और कौन-सा ऑफलाइन

आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और जेंडर जैसी डेमोग्राफिक जानकारी को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। वहीं मोबाइल नंबर बदलने या बायोमेट्रिक डिटेल जैसे फिंगरप्रिंट और फोटो अपडेट कराने के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना जरूरी होता है।

लिमिट से ज्यादा बदलाव कैसे संभव

अगर किसी खास परिस्थिति में नाम, जन्मतिथि या जेंडर में तय सीमा से ज्यादा बार बदलाव की जरूरत पड़ती है…तो इसके लिए आधार के क्षेत्रीय कार्यालय या [email protected] पर ईमेल करना होगा। संबंधित कारण और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाती है।

अपडेट कराने का शुल्क

आधार में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये शुल्क देना होता है…जबकि डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट करने के लिए 75 रुपये का शुल्क निर्धारित है। वहीं रंगीन आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना पड़ता है।

UIDAI का कहना है कि आधार में जानकारी सही और अपडेट रखना बेहद जरूरी है…ताकि सरकारी सेवाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top