
Rajasthan News : Shyam Sundar Swami : Para Archer India : Rajasthan Government Job : Jaipur News : जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वविजेता पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी को राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी से हटा दिया है। शिक्षा विभाग ने उनकी शारीरिक शिक्षक पद पर की गई नियुक्ति को समाप्त कर दिया है…जिससे खिलाड़ी और उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।
श्याम सुंदर स्वामी को आउट ऑफ टर्न आधार पर नौकरी दी गई थी…लेकिन नियम के अनुसार पांच साल के भीतर पद से संबंधित प्रशिक्षण लेना जरूरी था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहने के कारण वे यह प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके…जिसके चलते उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
बताया जा रहा है कि स्वामी को पिछले पांच महीनों से वेतन भी नहीं मिला था। वर्तमान में वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
बीकानेर निवासी श्याम सुंदर स्वामी पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बैंकॉक में आयोजित पैरा एशियाई कप 2025 में व्यक्तिगत और मिक्स टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। मार्च में होने वाले एशिया कप में वे भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।






