
Rakesh B Pal story | Bengaluru auto driver inspiration | corporate burnout India | Apple employee quit job | mental health success story : आज जब एआई और कॉर्पोरेट दुनिया में नौकरी की असुरक्षा बढ़ती जा रही है…ऐसे दौर में राकेश बी पाल की कहानी लाखों युवाओं के लिए एक नई दिशा दिखाती है। एक समय था जब राकेश Apple जैसी ग्लोबल कंपनी में काम कर रहे थे। अच्छी सैलरी, बड़ा नाम और चमकदार करियर…सब कुछ उनके पास था। लेकिन इस चमक के पीछे छिपा था तनाव, दबाव और अंदर ही अंदर टूटता हुआ मन।
कॉर्पोरेट की चमक के पीछे छुपा अंधेरा
राकेश बताते हैं कि शुरुआत में कॉर्पोरेट लाइफ सपने जैसी लगी…लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि यह दुनिया प्रतिस्पर्धा, दिखावे और “पीपल प्लीजिंग” से भरी है। दूसरों को खुश करने की कोशिश में वे खुद को ही खो बैठे। मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि वे डिप्रेशन में चले गए। हालत यह हो गई कि उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा और दवाइयों के सहारे जिंदगी चल रही थी।
जब जिंदगी ने लिया यू-टर्न
एक समय ऐसा भी आया जब राकेश ने तय किया कि अब वे अपनी जिंदगी खुद के तरीके से जिएंगे। उन्होंने दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय खुद को समझना शुरू किया। मनोविज्ञान पढ़ा, अपनी सोच बदली और शरीर पर काम किया। इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाया और बचपन के शौक मार्शल आर्ट्सको फिर से अपनाया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने स्टेट लेवल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत लिया।
फूड डिलीवरी से ऑटो ड्राइवर तक का सफर
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने के बाद राकेश का सफर आसान नहीं था। उन्होंने फूड डिलीवरी बॉय, बाइक टैक्सी ड्राइवर और जिम असिस्टेंट तक का काम किया। लेकिन उन्होंने कभी काम को छोटा नहीं समझा। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और आज वे बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते हैं…गर्व के साथ।
अब सुकून है, आजादी है
आज राकेश सिर्फ एक ऑटो ड्राइवर नहीं हैं वे डांसर हैं, पेंटर हैं और सबसे बड़ी बात एक आजाद इंसान हैं। वे कहते हैं अब मुझे किसी को खुश करने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी शर्तों पर जी रहा हूं। ऑटो चलाने के साथ-साथ वे डांस क्लास भी लेते हैं और अपनी जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं।
सीख जो जिंदगी बदल दे
राकेश बी पाल की कहानी यह बताती है कि असली सफलता बड़ी नौकरी या मोटी सैलरी में नहीं…बल्कि मानसिक शांति और आजादी में है। अगर हिम्मत हो…तो इंसान शून्य से शुरुआत करके भी एक बेहतर और सुकूनभरी जिंदगी बना सकता है।






