Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सीएम धामी, 28 फरवरी के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

Ad

Uttarakhand: Haldwani: CM Dhami: Visit: हल्द्वानी में प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया है। रुद्रपुर/रामपुर रोड से टीपी नगर क्षेत्र की ओर आने वाले सभी भारी माल वाहक वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।

वहीं टीपी नगर से रुद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले भारी वाहन सतवाल पेट्रोल पंप से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए तीनपानी मार्ग से गुजरेंगे। रोडवेज बसों को भी गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड और तीनपानी होते हुए मंडी मार्ग से रोडवेज स्टेशन पहुंचाया जाएगा।

सिडकुल और प्राइवेट बसों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। काठगोदाम की ओर जाने वाली बसें गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड, तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य तक जाएंगी। वहीं मुखानी और लालढांठ क्षेत्र की ओर जाने वाली बसें पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड के माध्यम से संचालित होंगी। छोटे वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।

रामपुर रोड से मुखानी/लालढांठ जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होकर गुजरेंगे, जबकि पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड के रास्ते जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले वाहनों को नारिमन तिराहा, काठगोदाम से डायवर्ट किया जाएगा।

वीआईपी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित वीआईपी रूट को जीरो जोन घोषित किया जाएगा और इस मार्ग पर किसी भी कट से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top