Nainital-Haldwani News

लालकुआं में अचानक दौड़ा ट्रेन का कोच, 150 मीटर बाद पटरी से उतरा

alkuan Railway Accident
Ad

alkuan Railway Accident | Train Coach Derailed Uttarakhand | Indian Railways News | Railway Pit Line Incident | Lalkuan Junction News : लालकुआं से बड़ी खबर सामने आई है जहां रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मरम्मत कार्य के दौरान रेलगाड़ी का जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे कोच धीरे-धीरे खिसकने लगा…जिसे देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने कोच को रोकने के लिए पीछे दौड़ लगाई और व्हील चाक लगाने की कोशिश भी की…लेकिन कोच नहीं रुका।

करीब 150 मीटर तक ढलान में लुढ़कने के बाद कोच टर्नआउट के पास पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया।

भारतीय रेलवे के अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है और कोच को दुरुस्त कर लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक पुष्कर राणा ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top