Uttarakhand News

25 हजार नहीं थे तो रुक गया इलाज, फिर डीएम ने किया ऐसा कि बच गई नवजात की जान

CHILD
Ad

Uttarkashi News | Newborn Treatment | Ayushman Card | DM Uttarkashi | Dehradun Administration : उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे एक नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर देहरादून रेफर किया गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को इलाज के लिए 25 हजार रुपये जमा करने को कहा गया…जबकि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड मानने से इनकार कर दिया।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने इलाज का संकट खड़ा हो गया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

दोनों अधिकारियों के निर्देश पर जरूरी दस्तावेज तैयार कर अस्पताल भेजे गए और निजी अस्पताल को नियमों के अनुसार इलाज शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद नवजात का उपचार शुरू हो सका और उसकी जान बच गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने कहा कि 22-23 मार्च को दूरस्थ क्षेत्र से आए दंपति ने चिन्यालीसौड़ अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था…लेकिन निर्धारित समय तक अस्पताल में निगरानी में रहने के बजाय वे जल्दी घर चले गए थे।

घर पर नवजात की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और फिर देहरादून ले गए…लेकिन जरूरी दस्तावेज साथ नहीं थे। प्रशासन की तत्परता से सभी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और समय पर इलाज संभव हो पाया।

परिजनों ने समय पर मदद के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top