Dehradun News

उत्तराखंड में एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन, पूरी जानकारी पढ़ें

RationDistribution
Ad

Uttarakhand Ration Update : Food Department Notice : Pending Ration Distribution : Fortified Rice Delay : Biometric Ration System : उत्तराखंड के राशन उपभोक्ताओं के लिए खाद्य विभाग की ओर से एक जरूरी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिन उपभोक्ताओं को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का राशन किसी कारणवश नहीं मिल पाया था वे अब वह राशन ले सकते हैं।

अपर खाद्य आयुक्त पीएस जंगपांगी ने इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार राशन वितरण में देरी का मुख्य कारण फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होना रहा। इसी वजह से कई लाभार्थियों को तय समय पर उनका हक नहीं मिल पाया।

अब कैसे मिलेगा बकाया राशन?

खाद्य विभाग ने व्यवस्था की है कि जिन उपभोक्ताओं ने दिसंबर और जनवरी का राशन नहीं लिया…वे अब फरवरी महीने के राशन के साथ दोनों महीनों का लंबित राशन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में जरूरी तकनीकी व्यवस्था कर दी गई है…ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

कितने लोग प्रभावित हुए?

राज्य में 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। विभाग के अनुसार लगभग 75% उपभोक्ता अपना राशन ले चुके हैं, जबकि बाकी उपभोक्ता अब बकाया राशन प्राप्त कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

यदि आपके परिवार को दिसंबर या जनवरी का राशन नहीं मिला था तो अब अपने नजदीकी राशन विक्रेता से संपर्क कर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए राशन प्राप्त करें। यह अवसर सीमित अवधि के लिए हो सकता है…इसलिए देर न करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top