Dehradun News

Courier के बहाने चरस सप्लाई करने वाली दो सगी बहनों को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Courier के बहाने चरस सप्लाई करने वाली दो सगी बहनों को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: नशे की तस्करी के मामले एकाएक बढ़ने में लगे हुए हैं। पुलिस भी अभियान चलाकर तस्करों की धरपकड़ कर रही है। ये जानते हुए कि पुलिस उनके पीछे हैं, तस्कर नए नए तरीकों के साथ गलत कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। देहरादून में दो सगी बहनों को गिरफ्तार (Two real sisters arrested) किया गया है। ये दोनों कुरियर की आड़ में नशा तस्करी को आगे बढ़ा रही थीं।

वाकई आज के जमाने में हर अप्रत्याशित घटना घटित हो रही है। पटेलगनगर देहरादून (Patelnagar Dehradun) से दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 150 ग्राम अवैध चरस व 320 नशीली गोलियां ( अल्परोजालाम ) बरामद की गई गहैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

Join-WhatsApp-Group

दरअसल पुलिस (Uttarakhand Police) ने सूचना मिलने के बाद 23 नवम्बर की रात को दो महिला तस्करों को वाहन चैकिंग के दौरान मुस्कान चौक निकट आईएसबीटी (ISBT) के सामने थाना पटेलनगर से गिरफ्तार किया है। जिनमें आरोपी स्वाति राणा व प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरस व नशीली गोलियां बरामद करने के साथ साथ कार्य में प्रयुक्त वाहन सं0-UK07 BU-1897 (स्कूटी) को बरामद किया गया। महिला अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में कई धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत (Case filed against both) किया गया है। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों सगी बहनें हैं।

दोनों ने पुलिस को बताया कि वह रिस्पना के पास कुरियर की दुकान चलाती हैं। जिसकी आड़ में चरस व नशे की दवाईयों की सप्लाई भी ग्राहकों को की जाती है। पुलिस अभी और भी जानकारी जुटा रही है। दोनों महिला अभियुक्तो को आज समय से मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

To Top