
Train: Uttarakhand: Kathgodam: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में विभिन्न स्थानों पर पुलों पर इंजीनियरिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के तहत कठुआ–माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर–चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–163 तथा पठानकोट कैंट–कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–137 एवं 232 पर मरम्मत एवं अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
उक्त इंजीनियरिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है-
निरस्त की गई ट्रेनें:
काठगोदाम से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस।
जम्मूतवी से 29 मार्च 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस।
कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस।
काठगोदाम से 30 मार्च 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए प्रशासन ने बताया कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर रेल संचालन के लिए आवश्यक है।






