CM Corner

CM धामी के नेतृत्व में खनन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, कमाए 1217 करोड़

Uttarakhand Mining Revenue
Ad

Uttarakhand Mining Revenue | Pushkar Singh Dhami | Mining Department Record | SKOCH Award Gold | Digital Mining System India : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का खनन विभाग लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 950 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1217 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

इसमें ट्रेजरी में 1130 करोड़, जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) में 80 करोड़ और एसएमईटी से 7 करोड़ रुपये शामिल हैं। इससे पहले भी विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा राजस्व हासिल किया था।

सरकार का कहना है कि पारदर्शी नीतियों और सख्ती के चलते अवैध खनन पर रोक लगी है। साथ ही डिजिटल सिस्टम और ई-चेक गेट जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से निगरानी मजबूत हुई है।

इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। हाल ही में खनन विभाग की योजनाओं को SKOCH अवॉर्ड (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि राज्य की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top