
UKPSC Civil Judge Mains 2026 | Admit Card Released | Uttarakhand PSC | Exam Date April 2026 | Download Hall Ticket | Judiciary Exam : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मेन्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
कब होगी परीक्षा?
सिविल जज मेन्स परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हरिद्वार स्थित एकल केंद्र परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Civil Judge Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
जरूरी निर्देश:
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है। मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नकल या अनुचित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






