Jobs

UPSSSC ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर निकाली भर्ती

UPSSSC Recruitment 2026
Ad

UPSSSC Recruitment 2026 | Excise Constable Vacancy | UP Govt Jobs | PET 2025 Jobs : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 722 पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा पास की हो और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट है या प्रादेशिक सेना में सेवा का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा:

19,900 से 63,200 प्रति माह

इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है…तो ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
अब लॉगिन करके आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2026 का आवेदन फॉर्म खोलें।
फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें
शैक्षणिक योग्यता
PET-2025 स्कोर
व्यक्तिगत विवरण
पता और संपर्क जानकारी

इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:

फोटो
हस्ताक्षर
आवश्यक प्रमाण पत्र
अब ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें…ताकि भविष्य में काम आ सके।

जरूरी बात

पद स्थायी या अस्थायी दोनों हो सकते हैं, जो विभाग की जरूरत के अनुसार तय होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top