
Haldwani E Rickshaw Ban | Traffic Jam Haldwani | Uttarakhand Transport News | RTO Enforcement | Haldwani Traffic Plan : हल्द्वानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क अव्यवस्था को देखते हुए परिवहन विभाग अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। परिवहन विभाग देहरादून की तर्ज पर शहर की प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।
इसके लिए पहले जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद एक कमेटी बनाई जाएगी…जो सर्वे कर सड़कों का चयन करेगी। अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।
शहर में करीब 4500 ई-रिक्शा और 2800 ऑटो संचालित हो रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार नियमों का पालन न होने से अव्यवस्था और बढ़ जाती है।
संभावित सड़कों में कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड और बरेली रोड शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि देहरादून में इस व्यवस्था से राहत मिली है…ऐसे में हल्द्वानी में भी इसे लागू करने से ट्रैफिक समस्या कम हो सकती है।






