Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: हल्द्वानी रिंग रोड पर आया बड़ा अपडेट, आप भी पढिए

RingRoadProjec
Ad

Haldwani Ring Road Project | Uttarakhand Road Development | PWD Survey Haldwani | Forest Land Clearance India | Traffic Solution Haldwani : हल्द्वानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड प्रोजेक्ट पर काम तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के लिए दिल्ली की निजी कंपनी का चयन किया है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कंपनी को 9 महीने के भीतर पूरी रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

इस रिपोर्ट में वनभूमि का आकलन, पेड़ों की संख्या और निर्माण लागत का विवरण शामिल होगा। इसके बाद वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी…जिसके लिए केंद्र स्तर तक अनुमति ली जाएगी।

करीब 51 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को ट्रैफिक जाम कम करने के लिए तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार सड़क जंगल क्षेत्र से निकाली जाएगी क्योंकि ग्रामीण इलाकों से ले जाने पर विरोध हुआ था।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 56 हेक्टेयर वनभूमि और करीब 4280 पेड़ों के कटान की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही दोगुनी जमीन पर पौधरोपण भी करना होगा।

यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर हल्द्वानी शहर को जाम से बड़ी राहत मिल सकती है। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top