Pithoragarh News

उत्तराखंड : हंसी-खुशी निकली बारात, रास्ते में हुआ भीषण हादसा, 13 की जान गई

pithauragarh accident news
Ad

Pithoragarh : Baitadi Nepal : Road Accident : Wedding Bus Tragedy : Uttarakhand Border : पिथौरागढ़ से लगे भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल के बैतड़ी जिला में बारात लेकर जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई…जिसमें 13 बारातियों की मौत हो गई जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है…जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसा उस समय हुआ जब बस बैतड़ी से बजांग जिले के सुनकुडा गांव की ओर दुल्हन लेकर जा रही थी। पुरचुंणी नगरपालिका क्षेत्र के बड़गांव मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात का समय होने के बावजूद स्थानीय लोगों, नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने मिलकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया बाद में कई गंभीर घायलों को डडेलधुरा अस्पताल और कुछ को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी…जबकि अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का ओवरलोड होना माना जा रहा है। बताया गया है कि चढ़ाई वाले मोड़ पर बस संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। बस चालक घायल अवस्था में मिला है और पुलिस ने उसे अपने नियंत्रण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीमा से लगे इस क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे से दोनों ओर के लोगों में शोक की लहर है क्योंकि बारात में शामिल अधिकांश लोग एक ही इलाके के बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज और घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top