Jobs

उत्तराखंड : बनबसा आर्मी स्टेशन में 27 से अग्निवीर परीक्षा, अभ्यर्थी ये दस्तावेज जरूर लाएं

Agniveer
Ad

Agniveer Recruitment Rally 2026 : Banbasa Military Station : Army Recruitment Office Pithoragarh : Agniveer Exam : Indian Army : कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ के अनुसार पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी से 05 मार्च तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी। भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रक्रिया मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन संपन्न होगी।

भर्ती में अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों….सामान्य ड्यूटी, लिपिक-स्टोरकीपर, टेक्नीशियन, तकनीकी और ट्रेड्समैन (आठवीं व दसवीं उत्तीर्ण) के लिए चार हजार से अधिक शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सभी अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास, जाति, एनसीसी, संबंध, खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित व चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी है। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या एजेंट से दूर रहने और प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन न करने की हिदायत दी गई है।

अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 27-28 फरवरी को पिथौरागढ़ के लगभग 2500 और 1 से 3 मार्च तक चंपावत के करीब 1500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस दौरान सेना और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top