Dehradun News

उत्तराखंड में बैंक का घोटाला, पहाड़ के लोगों के करोड़ों रुपये फंसे

DehradunUrbanCooperativeBankNews
Ad

Dehradun Urban Cooperative Bank News:  RBI Ban Dehradun Bank : RBI Action Uttarakhand Bank : Dehradun Banking News : Uttarakhand Breaking News : देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह महीने के लिए वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद बैंक के खाताधारकों में नाराजगी देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग बैंक शाखा पहुंच गए।

खाताधारकों ने किया हंगामा

प्रतिबंध की खबर मिलते ही खाताधारक बैंक पहुंचे और अधिकारियों के नहीं मिलने पर विरोध जताया। बाद में खाताधारकों ने कोतवाली नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरबीआई के इस फैसले से बैंक के करीब 9 हजार खाताधारक प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के करीब 50 ठेकेदारों के खाते भी इसी बैंक में हैं, जिनके लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुए हैं। बैंक प्रबंधन के अनुसार कुल मिलाकर करीब 98 करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगी है।

छह महीने तक रहेगा प्रतिबंध

खाताधारकों के अनुसार 11 फरवरी को उन्हें लेनदेन रोकने की जानकारी मिली थी। पहले इसे अस्थायी बताया गया…लेकिन बाद में आरबीआई के सर्कुलर से स्पष्ट हुआ कि छह महीने तक बैंक में वित्तीय लेनदेन बंद रहेगा।

आरबीआई के निर्देश क्या हैं ?

आरबीआई की अनुमति के बिना बैंक अब….

कोई नया ऋण या अग्रिम नहीं देगा।

निवेश नहीं करेगा।

नई जमा राशि स्वीकार नहीं करेगा।

धन उधार नहीं लेगा।

किसी भी भुगतान या देनदारी का वितरण नहीं करेगा।

बैंक की संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण नहीं होगा।

खातों से निकासी की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि कुछ आवश्यक खर्च जैसे कर्मचारियों का वेतन, किराया और बिजली बिल तय शर्तों के साथ किए जा सकेंगे।

लाइसेंस रद्द नहीं हुआ

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है। बैंक पर निगरानी जारी रहेगी और वित्तीय स्थिति सुधरने पर आगे फैसला लिया जाएगा।

जांच की मांग

खाताधारकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी जमा राशि की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top